RRB Group D Salary : हर साल लाखों युवाओं का सपना होता है कि वे रेलवे में नौकरी करें और इसलिए वे हर साल निकलने वाली वैकेंसी में अप्लाई करते हैं। लेकिन कुछ खास पद होते हैं जिनके लिए लोग अधिक से अधिक अप्लाई करते हैं। इनमें से एक पॉपुलर पद ग्रुप डी का है।

RRB Group D Salary

जहां हमेशा बड़ी संख्या में भर्ती होती रहती है, वहाँ आप भी इस बात के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस ग्रुप डी के अंतर्गत कौन-कौन से पद आते हैं और कितनी सैलरी मिलती है, इन सभी बातों को जानने के लिए चलिए आगे बढ़ते हैं।

क्‍या होनी चाहिए योग्‍यता 

रेलवे ग्रुप डी के तहत इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, स्टोर्स, सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन, ट्रैफिक, मेडिकल आदि विभागों में भर्ती की जाती है। रेलवे ग्रुप डी पद पर भर्ती के लिए हाईस्कूल पास होना अनिवार्य होता है। इसके साथ ही, आवेदक की आयु 18 से 31 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

करना होता है ये काम?

रेलवे ग्रुप डी में काम बेसिक लेवल पर किया जाता है, जहां उम्मीदवारों को पटरिया और स्टोर डिपार्टमेंट के साथ-साथ अलग-अलग डिपार्टमेंट की देखरेख के लिए जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

मिलती है इतनी सैलरी

सैलरी के तौर पर शुरू में 18,000 रुपए के साथ कई भत्ते दिए जाते हैं। इसके बाद एक्सपीरियंस के आधार पर अलग-अलग सैलरी दी जाती है। जिसमें 22,500 रुपए से लेकर 25,380 रुपए तक होती है।

इस पद के बारे में कम ही लोगों को पता 

हॉस्पिटल अटेंडेंट पद भी ग्रुप डी के अंतर्गत आता है। इसमें किसी घायल यात्री को व्हील चेयर से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना होता है। घायल अवस्था में अति शीघ्र यात्री को रेलवे अस्पताल में ले जाना होता है। इस पद के बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होता है।

ALSO READ: क्या आपको पता है 1, 2 या 3 नहीं..11 तरह के हॉर्न बजाती है रेलगाड़ी, हर हॉर्न से मिलता है अलग संकेत, जानिए

ALSO READ: Railways Ticket Codes Meaning: ट्रेन टिकट पर लिखे ‘WL’, ‘RAC’ और ‘GNWL’ का मतलब क्या होता है? जानिए यहाँ बहुत काम आएगा…

By Biharkhabre Team

मेरा नाम शाईना है। मैं बिहार के भागलपुर कि रहने बाली हूं। मैंने भागलपुर से MBA की पढ़ाई कंप्लीट की हूं। मैं Reliance में कुछ समय काम करने के बाद मैंने अपना खुद का एक ब्लॉग बनाया। जिसका नाम बिहार खबरें हैं, और इस पर मैंने देश-दुनिया से जुड़े अलग-अलग विषय में लिखना शुरू किया। मैं प्रतिदिन देश दुनिया से जुड़े अलग-अलग जानकारी अपने Blog पर Publish करती हूं। मुझे देश दुनिया के बारे में नई नई जानकारी लिखना पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *