इस साल Indians ने इन जगहों को किया सबसे ज्यादा सर्च, जानिए लिस्‍ट में और किन जगहों के नाम

Most Searched Travel Destinations 2023 in the World: नया साल बहुत जल्द ही आने वाला है। लोग इस बार नए साल का स्वागत नए उत्साह और नए संकल्पों के साथ करने के लिए पूरी तैयारी में हैं। इसी बीच, गूगल ने हाल ही में साल के अंत से पहले पूरे साल के सर्च डेटा को जारी किया है, जिसमें भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉप-4 ट्रैवल डेस्टिनेशन की लिस्ट भी शामिल है। चलिए जानते हैं, इन टॉप-4 ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में और उनकी खासियत क्या है।

Most Searched Travel Destinations 2023 in the World

Google पर सर्च किए जाने वाले टॉप डेस्टिनेशन

वियतनाम (Vietnam)

साल 2023 में भारत के लोगों ने वियतनाम को सबसे अधिक खोजा है। यदि आप भी यात्रा के शौकीन हैं, तो ये जगह एक्स्प्लोर करने के लिए एक परफेक्ट प्लेस हो सकती है। यहां हर साल बहुत सारे लोग यात्रा करने जाते हैं। इस स्थान की विशेषता यह है कि यहां भारतीय नागरिकों को वीजा मुफ्त मिलता है, जिसके कारण यहां जाना बहुत आसान है। इसके साथ ही ये जगह अपने फूड, कल्चर और नेचर की खूबसूरती की वजह से भी दुनियाभर में काफी फेमस है।

इंडोनेशिया, बाली  (Indonesia, Bali)

बाली एक प्राकृतिक रूप से सुंदर स्थान के रूप में पहचाना जाता है, जिसे विदेशों में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां के लोग इसे देवताओं की पवित्र भूमि मानते हैं। इस स्थान की सुंदर जगहें आपको अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। इसी कारण से, साल 2023 में यह स्थान भारत में सबसे अधिक खोजा जाने वाला स्थान बन गया है और Google ने इसे ट्रैवल डेस्टिनेशन के रूप में दूसरा स्थान दिया है।

श्रीलंका (Sri Lanka)

भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका को भारतीयों ने सबसे ज्यादा सर्च किया, जिसके कारण ये जगह टॉप-3 डेस्टिनेशंस की लिस्ट में शामिल हो गयी है। श्रीलंका की खूबसूरती को तो हर कोई जानता है। वहां घूमने की कई जगहें मौजूद हैं। श्रीलंका प्राचीन खंडहरों और धार्मिक चीजों का एक खूबसूरत उदाहरण है। ट्रेकिंग के लिए ये जगह सबसे ज्यादा मशहूर है।

थाईलैंड (Thailand)

इस साल, थाईलैंड ने अपनी जगह सर्च लिस्ट में चौथे नंबर पर बनाई है। यहां के खूबसूरत जंगल, समुद्र तट, शॉपिंग और स्ट्रीट फूड काफी प्रसिद्ध हैं। इस जगह की सुंदरता के कारण, हर साल इसे बहुत सारे लोग घूमने आते हैं। इसके अलावा, थाईलैंड में कई और भी प्रसिद्ध घूमने योग्य स्थान हैं, जैसे फुकेट, कोह फी, करावी आदि।

ALSO READ: भागलपुर में घूमने के लिए ये जगह हैं सबसे बेहतरीन, जानें से खुद को नहीं रोक पाएंगे

ALSO READ: चुटकियों में मिलेगी इन देशों की नागरिकता, बस करना होगा ये काम