CHRIS GAYLE STORY

विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल पेट पालने के लिए सड़कों से उठाते थे कूड़े, गेल की कहानी सुन नम हो जाएंगी आंखें

CHRIS GAYLE STORY | यूनिवर्स बॉस के रूप में प्रसिद्ध दुनिया के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल का आज, यानी 21 सितंबर को, जन्मदिन है। पूरी दुनिया गेल को एक खतरनाक बल्लेबाज के रूप में जानती है। गेल के नाम से कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। आईपीएल के एक मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज से लेकर एक मैच में सबसे अधिक छक्के (17) लगाने के रिकॉर्ड तक सभी गेल के नाम हैं। गेल के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उन उनके संघर्षों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानकर आपकी आँखों में आंसू आ सकते हैं।

CHRIS GAYLE STORY

गेल के बारे में जान फैंस की नम हुई आंखें

क्रिस गेल आज 44 वर्ष के हो गए हैं। आपको शायद उनके क्रिकेट करियर के बारे में पता हो, लेकिन आपको शायद ही यह पता होगा कि गेल ने अपने और अपने परिवार के लिए सड़कों पर कूड़ा भी उठाया था। गेल का जन्म 21 सितंबर 1979 को जमैका के किंग्सटन शहर में हुआ था। उन्होंने 23 साल की आयु में क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उनके लिए बचपन में जीवन यापन करना अनेक संघर्षों से भरा हुआ था। जब गेल ने एक इंटरव्यू में अपने बचपन के बारे में बताया, तो लोगों की आंखें नम हो गईं।

सड़कों से बोलतें चुनकर बेची

गेल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका जन्म बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था। अपने पेट को भरने के लिए उन्होंने अपने बचपन में सड़कों पर कूड़ा उठाया और बोतलें चुनकर बेची। क्रिस गेल के परिवारवाले भी किसी तरह से कुछ पैसे कमाकर अपना और अपने परिवार का गुजारा करते थे। उन सभी संघर्षों के बावजूद, आज गेल वहाँ हैं जहाँ पहुँचने का सपना हर किसी का होता है। आज, क्रिस गेल जिस घर में रहते है उस घर की कीमत 20 करोड़ रुपये है, और वह अपनी जीवनशैली को आलीशान तरीके से जी रहे हैं।

और पढ़ें –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *