खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह अपने फैंस को देंगे वेलेंटाइन गिफ्ट, अब बालीवुड भी कर रहे हैं तारीफ

खेसारी- अक्षरा वेलेंटाइन डे पर अपने फैंस को देंगे गिफ्ट । साल 2021 में आए गाने पानी-पानी भोजपुरी से धमाल मचाने वाली भोजपुरी लव बर्ड्स की जोड़ी एक बार फिर कुछ नया करने को तैयार है। बात अक्षरा सिंह और खेसारीलाल यादव की हो रही है। दोनों का एक और सान्ग इस वेलेंटाइन डे पर सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज होने वाला है। इसका टीजर शनिवार को जारी किया गया है। सारेगामा हम भोजपुरी के बद्रीनाथ झा ने बताया कि यह गाना भी बेहतरीन होने वाला है।

खेसारी- अक्षरा वेलेंटाइन डे पर अपने फैंस को देंगे गिफ्ट 

खेसारी- अक्षरा वेलेंटाइन डे पर अपने फैंस को देंगे गिफ्ट 

फरवरी जिसे लवर मंथ कहा जाता है और भोजपुरी स्टार्स ने इसकी तैयारी कर ली है। बद्रीनाथ झा ने कहा कि ‘प्रेम का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में सारेगामा हम भोजपुरी अपने दर्शकों के लिए सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले रोमांटिक जोड़ी अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव को लेकर एक बेहद खूबसूरत गाना लेकर आने को तैयार है। या यूं कहें कि प्रेम के दीवानों के लिए यह गाना वेलेंटाइन गिफ्ट होगा।

आगे पढ़ें: आम्रपाली दुबे और चिंटू की फिल्म ‘Love Vivah. com’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 9 घंटे में 3 लाख से ज्यादा व्यूज

इसकी तैयारी जोड़ शोर से चल रही है। हमें उम्मीद है कि जिस तरह से लोगों ने पानी पानी भोजपुरी को खूब पसंद किया, उस तरह एक बार फिर से खेसारी और अक्षरा का यह गाना भी उन्हें खूब पसंद आएगा। इसलिए अपील है कि आप हमारे आने वाले गाने को जरूर सुने।

बालीवुड को भी पसंद आ रही अक्षरा-खेसारी की जोड़ी

खेसारी- अक्षरा वेलेंटाइन डे पर अपने फैंस को देंगे गिफ्ट 

आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह दोनों लीडिंग स्टार हैं, जिनकी ओर अब बालीवुड भी आकर्षित हो रहा है। बीता साल भी इन दोनों के लिए शानदार रहा, जहां इनके कई गाने मिलियन क्लब में शामिल रहे। साल के अंत में पानी-पानी से लंबे समय बाद दोनों ने स्क्रीन शेयर किया। फिर क्या था हो गया धमाका। उसी सफलता को सारेगामा एक बार फिर से दोहराने के लिए जल्द ही एक रोमांटिक गाना ला रहा है, जिसका टीजर आउट हो गया है। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।