पटना: पाटलिपुत्र विवि में 384 पदों पर अतिथि शिक्षकों की होगी बहाली । नियुक्ति के लिए साक्षात्कार छठ पूजा के बाद होगा। इसके लिए विवि की ओर से प्रक्रिया जारी है। विवि के खाली चल रहे 17 विषयों के 384 पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के मापदंड के आधार पर एक पद पर तीन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में बुलाया जाएगा।
पाटलिपुत्र विवि में 384 पदों पर अतिथि शिक्षकों की होगी बहाली
10-12 दिन पहले विवि की ओर से सभी विषयों के कटआफ मार्क्स जारी कर 18 से 21 अक्टूबर तक आपत्ति मांगी गई थी। अब आपत्ति के आधार पर संशोधित मेधा सूची जारी की जाएगी। छात्र कल्याण डीन प्रो. एके नाग ने बताया कि मेधा सूची तैयार कर ली गई है। इसके प्रकाशन के साथ-साथ एक-दो दिनों में साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी जाएगी। साक्षात्कार छठ पूजा के बाद आयोजित होगा।
विषय कुल सीटें खाली सीटें
एल एंड एएस 25 13
हिंदी के लिए 82 25
अंग्रेजी के लिए 72 09
रसायन शास्त्र 111 54
वनस्पति शास्त्र 83 41
अर्थशास्त्र 83 26
गृह विज्ञान 15 05
भूगोल 42 17
संगीत 05 02
इतिहास 66 13
विधि 12 09
गणित 65 30
समाज शास्त्र 36 08
भौतिकी 93 48
मनोविज्ञान 83 27
जंतु विज्ञान 84 38
राजनीति शास्त्र 91 19
10 नवंबर के बाद साझात्कार
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में 384 पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। छठ यानी दस 10 नवंबर के बाद 17 विषयों के पदों को भरने के लिए साझात्कार लिया जाएगा। इसके लिए तारीख का जल्द ही ऐलान किया जाएगा।