Most expensive cow in world

ये है दुनिया की सबसे महंगी गाय, जिसकी कीमत हेलीकॉप्टर से भी ज्यादा

Most expensive cow in world: आप शायद महंगी कारों और घरों के बारे में बहुत सुनते होंगे, जिनकी कीमत करोड़ों में होती है। लेकिन क्या आपने कभी 40 करोड़ रुपये की गाय के बारे में सुना है? हाल ही में ब्राजील में एक नेलोर ब्रीड की गाय की नीलामी हुई, जिसकी कीमत 40 करोड़ रुपये थी। इससे यह संभावित है कि यह दुनिया की सबसे महंगी गाय बन गई है। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गाय की ब्रीड मूल रूप से आंध्र प्रदेश की

इस गाय की ऊँचाई पांच फीट से अधिक है और यह एक बार में 10 से 15 किलो तक दूध दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस गाय का नाम वियाटिना-19 FIV है और यह नेल्लोर ब्रीड की है। यह बताया जा रहा है कि इस ब्रीड की गाय मूल रूप से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले की है। इसे साल 1868 में ब्राजील ने इंडिया से आयात किया था और साल 1960 तक बड़ी संख्या में यह ब्रीड इंडिया से ब्राजील भेजी गई।

किसी भी तरह के मौसम में रह सकती है

जानकारों के अनुसार यह गाय किसी भी मौसम में खुद को एडजस्ट कर लेती है। इंडिया से मंगवाने के बाद ब्राजील ने अपने यहां इस नस्ल की ब्रीडिंग शुरू की। आज साउथ अफ्रीका के अलग-अलग शहरों में इस नस्ल की बड़ी संख्या में गायब मौजूद हैं। इनकी कीमत भी काफी अधिक है। हाल ही में नीलामी में एक गायब की कीमत 40 करोड़ लगाई गई। जबकि इस कीमत में पांच Ferrari 812 Superfast खरीद सकते हैं। पेट्रोल मॉडल में आने वाले इस Coupe कार की कीमत 5.75 करोड़ रुपये है। 2 सीटर यह कार सड़क पर 6.7 kmpl की माइलेज देती है।

ALSO READ: ये हैं दुनिया की 15 सबसे महंगी घड़ियां, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप

ALSO READ: 5 Most costly bike जिसकी कीमत में आ जाएगी Luxury Car, जानें सारी जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *