अयोध्या Ram Mandir के निर्माण में अबतक इतने कितने करोड़ का हुआ खर्चा,

Ayodhya Ram Mandir Budget: भारतवासियों के लिए अयोध्या राम मंदिर का निर्माण एक ऐतिहासिक पल है। 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है। इसकी तैयारी बहुत धूमधाम से चल रही है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण लार्सन एंड टब्रो (L&T) कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जो देश की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी है। इससे पहले भी L&T कंपनी ने कई इमारतों का निर्माण किया है। राम मंदिर का निर्माण 5 अगस्त 2020 को हुआ था।  इस लेख में हम राम मंदिर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी आपको देंगे। चलिए जानते हैं राम मंदिर से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

Ayodhya Ram Mandir Budget
Ayodhya Ram Mandir Budget

अयोध्या राम मंदिर में होंगे 44 द्वार

अयोध्या राम मंदिर की लंबाई पूर्व से लेकर पश्चिम तक 380 फीट है, चौड़ाई 250 फीट है और ऊंचाई 161 फीट है। मंदिर में तीन मंजिल हैं, हर एक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट है। राम मंदिर में कुल 390 खंभे और 44 द्वार हैं। मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्री राम के बाल रूप की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पहले मंजिल पर भगवान श्री राम का दरबार स्थापित होगा। मंदिर में पांच मंडप बनाए जाएंगे – कीर्तन मंडप, सभा मंडप, नृत्य मंडप, प्रार्थना मंडप और रंग मंडप।

कब तक बनकर तैयार होगा राम मंदिर

मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर का निर्माण तीन चरणों में होगा और जनवरी 2025 तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लगभग 4 हजार संत और 2500 सामाजिक प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

राम मंदिर बनने में कितने रुपए हो चुके हैं खर्च

मंदिर के निर्माण में करोड़ों रुपए खर्च हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक मंदिर के निर्माण में 2000 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। मंदिर के पूरे निर्माण में 3000 करोड़ रुपए तक खर्च होने की अनुमानित राशि है। मंदिर के चारों ओर परकोटा बनाया जाएगा। परकोटे के चारों कोनों पर सूर्य देव, मां भगवती, श्री गणेश और भगवान शिव को समर्पित मंदिर का निर्माण होगा।

ALSO READ: मशहूर सिंगर को अचानक हुआ ब्रेन ट्यूमर, फेसबुक पर क‍िया खुलासा

ALSO READ: अगर आप पहले अटेम्प्ट में क्लियर करना चाहते है UPSC? तो फॉलो करें सृष्टि जयंत देशमुख के सीक्रेट टिप्स