2.9 अरब किलोमीटर दूर अंतरिक्ष में भेजना चाहते हैं अपना नाम? तो अंतर‍िक्ष एजेंसी NASA दे रही मौका, ऐसे उठाएं फायदा

How to send your name to Jupiter on the Europa Clipper: अंतरिक्ष तक सफर करना हर किसी के लिए संभव नहीं होता है, लेकिन आपका नाम अंतरिक्ष तक पहुंच सकता है यदि आप चाहें। यह मौके आपको नासा (NASA) द्वारा प्रदान किया जा रहा है। वास्तव में, नासा अपनी एक मिशन “यूरोपा क्लिपर मिशन” (Europa Clipper Mission) की तैयारी में है। यह मिशन अगले साल अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन के लिए “यूरोपा क्लिपर स्पेसक्राफ्ट” (Europa Clipper Spacecraft) को बृहस्पति तक भेजा जाएगा, और आप चाहें तो अपना नाम उस पर लिखवा (How Do I Send My Name To Jupiter) सकते हैं। यह स्पेसक्राफ्ट 2.9 अरब किलोमीटर की यात्रा करेगा और 2030 तक बृहस्पति की ओर प्रवेश करने की उम्मीद है।

How to send your name to Jupiter on the Europa Clipper

नासा ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट कर दी जानकारी

नासा ने अपने इंस्टाग्राम पर मिशन के बारे में जानकारी साझा की है। वे लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे अपना नाम यूरोपा क्लिपर अंतरिक्ष यान पर अंकित करें और इस मिशन का हिस्सा बनें। यूरोपा क्लिपर अंतरिक्ष यान 1.8 अरब मील (2.9 अरब किमी) की यात्रा करेगा। आप भी इस मिशन का हिस्सा बनकर स्‍पेसक्राफ्ट पर अपना नाम अंकित कर सकते हैं।

31 दिसंबर तक नाम भेजने की अंतिम तिथि

प्रोजेक्ट का नाम ‘मैसेज इन अ बॉटल’ (Message in a Bottle) है। नाम भेजने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। नाम भेजना बहुत आसान है। आपको केवल इस लिंक पर https://go.nasa.gov/465NKmM क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको नाम, ईमेल अड्रेस, देश का नाम और पिन कोड सिलेक्ट करना होगा। बृहस्पति ग्रह के लिए रवाना होने वाले स्पेसक्राफ्ट में अमेरिकी कवि ‘एडा लिमोन’ की एक कविता भी लिखी होगी। उसका टाइटल है- ‘In Praise of Mystery: A Poem for Europa .

मिशन के बारे में भी जानिए

नासा ने अपने पोस्ट में बताया है कि यूरोपा क्लिपर मिशन बृहस्पति के समुद्री चंद्रमा का अध्ययन करने के लिए है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यूरोपा एक विशाल खारे पानी का महासागर है, जो बर्फीली परत के नीचे बदलता रहता है। इसमें पृथ्वी के महासागरों की तुलना में लगभग दोगुना पानी है. यूरोपा के वातावरण में कम ऑक्सीजन और प्रचुर पानी के साथ, यह हमारे सौर मंडल में जीवन की खोज के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक माना जाता है। इस मिशन के माध्यम से नासा जीवन के प्रमुख तत्वों की खोज करेगा।

ALSO READ: Google पर इस देश में क्यों लगा 5823 करोड़ रुपये का जुर्माना? जानिए किस केस में हुई करारी हारी

ALSO READ: AI बना कर्मचारियों के लिए काल! पेटीएम ने अपने 1000 लोगों को नौकरी से निकाला