फटाफट निपटा लें अपना जरूरी काम, दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक; देखें लिस्ट

Bank Holidays in December 2023:  बैंकों की छुट्टी की सूची महीने की शुरुआत से पहले जारी की जाती है। इस साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने वाला है और इससे पहले ही बैंक हॉलीडे लिस्ट आ चुकी है। बैंकों की छुट्टियां अक्सर त्योहारों और विशेष अवसरों के लिए राज्यों द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य हॉलीडे के कारण होती हैं। इस बार दिसंबर में बैंक 18 दिन तक बंद रहेंगे। इनमें राज्य उद्घाटन दिवस, क्रिसमस का त्योहार आदि शामिल हैं।

Bank Holidays in December 2023

यदि आपको भी दिसंबर में बैंक से संबंधित कोई काम है तो इसे जल्दी पूरा करने के लिए पहले ही बैंकों की छुट्टियों की सूची को देख लें। आइए जानते हैं कि देश में कहां-कहां  दिसंबर में बैंक की छुट्टी रहेगी।

December 2023 Bank Holidays List

  • 1 दिसंबर 2023 (शुक्रवार)- इस दिन राज्य उद्घाटन दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस के कारण ईटानगर और कोहिमा में बैंक बंद रहेंगे।
  • 3 दिसंबर 2023- (रविवार) साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण पूरे भारत के बैंकों बंद रहेंगे।
  • 4 दिसंबर 2023 (सोमवार)- सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व के कारण पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
  • 9 दिसंबर 2023 (शनिवार)-पूरे भारत में दूसरे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 10 दिसंबर 2023 (रविवार)- पूरे भारत में साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 दिसंबर 2023 (मंगलवार) पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 दिसंबर 2023 (बुधवार)- लोसूंग/नामसूंग के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 दिसंबर 2023 (गुरुवार)- लोसूंग/नामसूंग के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 दिसंबर 2023 (रविवार)- पूरे भारत में साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 दिसंबर 2023 (सोमवार)- यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 दिसंबर 2023 (मंगलवार)- गोवा मुक्ति दिवस के कारण पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 दिसंबर 2023 (शनिवार)-पूरे भारत में चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 दिसंबर 2023 (रविवार)- पूरे भारत में साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 दिसंबर 2023 (सोमवार)- पूरे भारत में क्रिसमस  के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 दिसंबर 2023 (मंगलवार)- क्रिसमस उत्सव के कारण आइजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 दिसंबर 2023 (बुधवार)-  कोहिमा में क्रिसमस उत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 दिसंबर 2023 (शनिवार)- यू किआंग नांगबाह के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 दिसंबर 2023 (रविवार)- पूरे भारत में साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से पूरे साल के लिए वार्षिक बैंक अवकाश कैलेंडर (Annual Bank Holiday Calendar 2023) पब्लिश किया जाता है। हालांकि, इन छुट्टियों के होने से डिजिटल लेनदेन, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ता है।

ALSO READ: सरकार का बड़ा एक्शन, 70 लाख मोबाइल नंबर हुए सस्पेंड, जानिए क्यों?

ALSO READ: क्या आप भी गीजर चालू करके नहाते हैं? तो आज से ही हो जाएं सावधान